Spread the love

300 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र

शिमला। 

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। वे बुधवार को यहां उनकी अध्यक्षता में गठित कैबिनेट उप-समिति की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं और उनसे जुड़ी वित्तीय व प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इसमें सोलन जिले के घीर औद्योगिक क्षेत्र में 300 एकड़ भूमि के उपयोग को लेकर रणनीति तैयार करने को चर्चा की गई। 

उद्योग मंत्री ने कहा कि 300 एकड़ भूमि पर आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा, जिसमें विद्युत आपूर्ति, बेहतर जल प्रबंधन प्रणाली और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी शामिल होगी, ताकि उद्योगों की स्थापना सुगमता से हो सके। इस परियोजना से राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और युवाओं व स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

विस्तृत चर्चा के उपरांत समिति ने अंतिम लागत-लाभ विश्लेषण तैयार करने का निर्णय लिया जिसे अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।  

अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम ने परियोजना के लिए उपलब्ध विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, निदेशक उद्योग डॉ. युनूस, प्रबंध निदेशक एचपीएसआईडीसी ऋचा वर्मा, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed