शिमला। कांग्रेस ने आखिर हमीरपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर ही दिया। पार्टी ने नामांकन के आखिरी दिन नामांकन की समाप्ति से कुछ समय पहले उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने इस सीट से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने आदेश जारी कर दिए।
