Spread the love

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने बड़ा उलटफेर किया। भाजपा ने कुल्‍लू विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने इस सीट से पूर्व घोषित प्रत्याशी महेश्‍वर सिंह का टिकट काटकर उनकी जगह नरोत्तम ठाकुर को प्रत्‍याशी बनाया है। नरोत्तम ठाकुर ने आज नामांकन भी भर दिया। महेश्‍वर सिंह का टिकट काटने का कारण उनके पुत्र हितेश्वर ठाकुर के बंजार विधानसभा हलके से चुनाव में ‌उतरना है।

महेश्‍वर सिंह का टिकट काटने का कारण उनके पुत्र हितेश्वर ठाकुर के बंजार विधानसभा हलके से चुनाव में ‌उतरना है। इस घटना के बाद कुल्लू की राजनीति में भूचाल आ गया है। भाजपा ने पहले कुल्लू विधानसभा सीट से महेश्वर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन अब महेश्वर सिंह का टिकट काटकर हाईकमान ने कुल्लू से नए चेहरे नरोत्तम ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अब महेश्‍वर सिंह ठाकुर आजाद चुनाव लड़ेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *