Spread the love
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने देश व प्रदेश में सेना के अग्निवीर भर्ती योजना पर बढ़ते युवाओं के रोष पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसे अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश हित में देश की भावना के अनुरूप इसे रद्द करते हुए पूर्व में निर्धारित नियमों के अनुसार ही सेना में कोई भी भर्ती की जानी चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि सेना में चार सालों के लिए अग्निपथ योजना न तो देश हित में है और न ही सेना के हित में है। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम के बाद जब भी कोई सेना में भर्ती होता है तो उसे चार साल तो सेना के पशिक्षण में ही लग जाते हैं। ऐसे में उसे इस नई योजना के तहत सेना से सेवानिवृत कर दिया जाएगा तो कोई भी युवा सेना में अपनी उपयोगिता सिद्ध नहीं कर पाएगा। इससे उसके सेना के प्रति मनोबल के उत्साह में भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज देश में सेना बलों को ओर सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। देश की आंतरिक सुरक्षा बाहरी सुरक्षा में सेना का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती कोई रोजगार के उद्देश्य से ही नहीं, देशभक्ति के जज्बे के साथ होती है। इसलिए युवाओं में इस जज्बे को किसी भी प्रकार से कम करने की कोई कोशिश नहीं की जानी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से इस योजना पर पुनः विचार करते हुए इसे देश व सेना हित में इसे रद्द करने की मांग की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *