Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने शुक्रवार को यहां विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। गर्ग ने विधानसभा सचिवालय में स्थापित किए जा रहे मतदान केन्द्र का भी निरिक्षण किया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र की सुरक्षा तथा साज-सजावट के भी उचित दिशा निर्देश दिए। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा सचिवालय के पुस्तकालय कक्ष में स्थापित मतदान केन्द्र पर विधानसभा सदस्यों द्वारा मतदान किया जाएगा। 

इस बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, जिलाधीश जिला शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक जिला शिमला मोनिका भटूंगरु, निदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग हरबंस ब्रस्कॉन, अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी, दलीप नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शिमला, सुशील कुमार शर्मा, उप सचिव विधानसभा संजीव गुप्ता, उप निदेशक लोक सम्पर्क एवं प्रोटोकॉल, हिमाचल प्रदेश विधानसभा हरदयाल भारद्वाज, उप मुख्य निर्वाचन अधिकरी हरबंस धीमान, जिला कोषाधिकारी जिला शिमला, जगदीश शर्मा तथा चुनाव विभाग के कई अन्य अधिकरी मौजूद थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *