Spread the love

शिमला। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश, ज़िला व ब्लॉक के प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्ट व सोशल मीडिया के सभी पदाधिकारियों की अहम बैठक 27 जून को शिमला में पार्टी मुख्यालय में होगी। 

इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन करेंगे। बैठक में कांग्रेस पार्टी के महासचिव व कांग्रेस मीडिया विभाग, कम्युनिकेशन के प्रभारी विधायक विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाई गई आईटी सैल की टीम भी मौजूद रहेगी। 

बैठक में इस टीम के साथ संवाद करके आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी प्रवक्ताओं, पैनलिस्टों, सोशल मीडिया को और अधिक मजबूत करने व इसे अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर आपसी विचार विमर्श किया जाएगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *