शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने खुद को आइसोलेट कर दिया है। उन्हें आशंका है कि वे किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में इसका खुलासा किया। साथ ही लिखा कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा कि…
प्रिय दोस्तो,
जनप्रतिनिधि के नाते अपनी भूमिका निभाते हुए एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने की आशंका है। हालांकि सोशल दूरी बरक़रार थी और मैं पूर्ण तरह स्वस्थ महसूस कर रहा हूं, लेकिन समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेवारी का निर्वहन करते हुए खुद को आगामी सूचना तक घर पर isolate किया है।
