Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान की पीआरओ व पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान तय सीमा तक पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चूंकि पार्टी का डिजिटल सदस्यता अभियान भी शुरू हो गया है, इसलिए इस कार्य में और तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी में अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने पर जोर दिया।
जिला शिमला शहरी व शिमला ग्रामीण के पार्टी सदस्यता अभियान के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए दीपा दास मुंशी ने कहा कि शिमला जिला में संगठन बहुत ही मजबूत है। उन्होंने सदस्यता अभियान में युवाओं और महिलाओं को शामिल करने पर बल देते हुए कहा कि इससे इस कार्य में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में इस सदस्यता अभियान से संगठन और मजबूत होगा। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि हाल ही के उप चुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत से लोगों में भी कांग्रेस के प्रति जोश है। राठौर ने कहा कि वह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से आगे बढ़े हैं। प्रदेश में सगंठन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शिमला नगर निगम चुनाव भी जीतेगी और विधानसभा चुनावों में भी जीत का परचम लहराएगी। 
राठौर ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी को फॉर्म उपलब्ध करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सदस्यता अभियान 19 नवंबर को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की उपस्थिति में शुरू किया गया था जो प्रदेश में निरंतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी इस पूरे अभियान पर अपनी नज़र रखे हुए हैं, जिससे यह तय समय पर पूरा हो सके। 
सदस्यता अभियान की एपीआरओ शमीमा रैना ने कहा कि इस अभियान को एक चैलेंज के तौर पर लेते हुए इसे तय समय पर पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, महासचिव एवं जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, पूर्व विधायक आदर्श सूद, सचिव हरिकृष्ण हिमराल, राजेन्द्र वर्मा, धर्मपाल ठाकुर, बलदेव ठाकुर, राकेश नेगी, राजेश सेकटू, सोनिया चौहान, जिला अध्यक्ष शिमला ग्रामीण यशवंत छाजटा, शिमला शहरी अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीर भैक, जिला उपाध्यक्ष सुरेश नागटा, भूपेन्द्र कंवर, श्रीकांत, कांशी राम शर्मा, महासचिव राजेश वर्मा, रूपेश कंवल, रमेश शर्मा, केएस रोहाल, महेन्द्र राज्टा, प्रमोद चौहान, सैन राम नेगी, ब्लाॅक अध्यक्ष नरेन्द्र कंवर, गोपाल शर्मा, कुलतार सिंह कुल्ला, सतीश वर्मा, मोती लाल डेरटा, एससी विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र कौशल, आकाश सैणी, अंकुश कुमार गोनू, ऊमा वर्मा घनश्याम व अन्य फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *