Spread the love

शिमला। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पेश किए गए बजट को निराशाजनक करार दिया है। उसने कहा कि यह बजट नव उदारवादी नीतियों को आगे बढ़ाने वाला बजट है। इन नवउदारवादी नीतियों के चलते ही प्रदेश में लगातार बेरोजगारी, महंगाई, कृषि संकट बढ़ रहा है। इन सब को कम करने के लिए इस बजट में सरकार की ओर से कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है। यह बजट आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है तथा यह लोक लुभावना बजट है। बजट में जनता से भिन्न वादे सरकार द्वारा किए गए हैं, ताकि वह फिर से सत्ता में वापसी कर सकें। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने कहा कि इस बजट में किसानों को राहत देने के लिए कोई भी कार्य सरकार द्वारा नहीं किया गया। बजट में किसानों की भूमि अधिग्रहण के लिए चार गुना मुआवजा की कोई बात बजट में नहीं है। साथ ही खास दवाइयों व दूसरी कृषि लागत वस्तुओं पर भी महंगाई से कोई राहत जनता को नहीं दी गई। इस बजट में बेरोजगारी को लेकर कोई स्थाई प्रावधान सरकार की ओर से नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बजट में 30,000 नौकरियां देने का वादा सरकार ने किया है, परंतु वह भर्तियां भी आउटसोर्स के नाम पर की जाती हैं तथा उसमें भी युवाओं का शोषण किया जाता है। एसएमसी अध्यापकों कंप्यूटर शिक्षकों को कुछ रुपए बढ़ाकर केवल सांत्वना देने का कार्य किया गया है। वहीं लगातार इतने वर्ष तक अपनी सेवाएं देने के बावजूद भी आज तक उनके लिए सरकार द्वारा कोई भी पॉलिसी बनाने का कार्य सरकार ने इस बजट में भी नहीं किया। 

डॉ. शाद ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, परंतु प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करना तो दूर उन पर पिछले कल लाठीचार्ज व एफआईआर दर्ज कर कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया इस बजट में कर्मचारियों को किसी प्रकार की राहत सरकार द्वारा नहीं दी गई। बजट में छात्रों व महिलाओं के लिए किसी प्रकार की राहत नहीं दी गई है। बजट में महंगाई को कम करने वह आम जनता को राहत देने का कार्य नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है तथा सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार का प्रावधान सरकार नहीं कर पा रही है। आगामी चुनावों में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा एक विकल्प के रूप में जनता के बीच में उतरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार की जनता विरोधी नीतियों को जनता के समक्ष उजागर करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *