कुल्लू। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू हेम चंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कुल्लू में वाहनों की पासिंग तथा ड्राईविंग टैस्ट के लिए माह मार्च, 2022 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार कुल्लू में 4,16 तथा 30 मार्च को वाहनों की पासिंग तथा 11 मार्च को ड्राईविंग टैस्ट, जबकि आरएलए कुल्लू के तहत ड्राईविंग टेस्ट के लिए 5, 15 तथा 29 मार्च तिथियां निर्धारित की गई हैं। इसी प्रकार मनाली में 21 तथा 22 मार्च को विशेषतः स्ट्राबैग एफकॉन्स कंपनी के वाहनों की पासिंग के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं, जबकि आरएलए कुल्लू के तहत 23 मार्च को ड्राईविंग टैस्ट लिए जाएंगे। बंजार में वाहनों की पासिंग 25 मार्च जबकि आरएलए द्वारा 26 मार्च को ड्राईविंग टेस्ट के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं।
