Spread the love

बिलासपुर। जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज इन्ड स्फीनिक्स प्रेसिशन लिमिटेड परवाणू, हि.प्र. द्वारा डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के 10 पदों एवं आईटीआई अपरेंटिस ट्रेनी 15 पदों हेतू दिनांक 5-03-2022 को सुबह 11 बजे से जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी 10 पदों हेतू न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा मैकेनिकल पदो के लिए मासिक मानदेय रु12750, तथा अतितिक्त 750 रूप्ये अलाउंस दिया जाएगा।  उन्होने बताया कि आईटीआई अपरेंटिस ट्रेनी 15 पदों हेतू आईटीआई फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट पदो के लिए मासिक मानदेय रु 10700 तथा अतितिक्त 750 रु अलाउंस, साथ ही 600 रु में रहने की सुविधा एवं सब्सिडाइज कैंटीन की सुविधा दी जाएगी।
उन्होने बताया कि आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 5-03-2022 को सुबह 11 बजे से जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed