मंडी। मंडी जिले के सुंदर नगर उपमंडल के निहरी तहसील के ओड़ीधार क्षेत्र में कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार देर रात हुआ है और चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे में मारे गए सभी चारों स्थानीय हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की निहरी तहसील के तहत जरल पंचायत के ओड़ीधार क्षेत्र में कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को खाई से निकाला, लेकिन चारों युवकों की मौत हो चुकी थी।
कार हादसे में मारे गए लोगों की पहचान बुद्धि सिंह (34), गांव पनयाली, डाकघर निहरी,तहसील सुंदनगर, हेमराज (37), गांव पनयाली, डाकघर निहरी, तहसील सुंदरनगर, कुशाल सिंह (37), गांव पनयाली, डाकघर निहरी, तहसील सुंदरनगर, यादव (33), गांव घेरा, डाकघर निहरी तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
