Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी शिमला में भी हिमपात जारी है। इसके चलते शिमला शहर में संजौली-लक्कड़ बाजार रोड तथा जिला के ऊपरी क्षेत्रों कुफरी, नारकंडा, खिड़की और खड़ापत्थर मार्ग बंद हो गया है। इन स्थानों पर कई गाड़ियां भी फंसी हुई हैं। वहीं, ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है‌। उधर, शिमला पुलिस व जिला प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वह उपरोक्त मार्गों में सड़क बहाल होने तक यात्रा न करें। अत्याधिक आवश्यकता होने पर सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करें। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 0177-2812344, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *