Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में होने वाले चार उप चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति के बाद केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने प्रदेश में पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र से पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह पार्टी प्रत्याशी बनाई गई है। इसी तरह, अर्की विधानसभा क्षेत्र से संजय अवस्थी, जुब्बल-कोटखाई से रोहित ठाकुर और फतेहपुर चुनाव क्षेत्र से भवानी सिंह पठानिया पार्टी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा से पहले प्रत्याशी घोषित करने में बाजी मार ली है। उन्होंने दावा किया कि वह इन उपचुनावों में भी भाजपा को पटखनी देगी और चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *