Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 वर्षों के बाद दूसरा गोल्ड मिला है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। समस्त देशवासियों के लिए आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है क्योंकि भारत का ओलंपिक एथलेटिक्स में यह पहला मेडल है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि नीरज चोपड़ा की यह उपलब्धि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा प्रदान करेगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *