Spread the love

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने जुब्बल कोटखाई से भाजपा विधायक एवं प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।वीरभद्र सिंह ने अपने शोक संदेश में नरेंद्र बरागटा के निधन को प्रदेश व मुख्य तौर पर जुब्बल कोटखाई क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से अपनी संवेदना व्यक्त की है।

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नरेंद्र बरागटा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र बरागटा के निधन से प्रदेश ने किसान व बागवान हितेषी नेता को खो दिया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से अपनी संवेदना व्यक्त की है।

इस बीच, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र बरागटा के आकस्मिक निधन से क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र बरागटा का प्रदेश की राजनीति में विशेष स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी। 
वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने भी नरेंद्र बरागटा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने एक स्पष्टवादी नेता को खो दिया है। छाजटा ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *