Spread the love

हमीरपुर। हमीरपुर में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद हमीरपुर उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगर परिषद हमीरपुर के कुल 32 मकानों को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। एसडीएम डाॅ. चिरंजी लाल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
आदेशों के अनुसार नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर-1, वार्ड नंबर-7, वार्ड नंबर-8, वार्ड नंबर-10, ग्राम पंचायत अघार के वार्ड नंबर-1, ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के वार्ड नंबर-1 और 2, ग्राम पंचायत बराड़ा केे वार्ड नंबर-1, ग्राम पंचायत लंबलू के वार्ड नंबर-1, ग्राम पंचायत बोहनी के वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-3, ग्राम पंचायत समीरपुर के वार्ड नंबर-3, ग्राम पंचायत गवारडू के वार्ड नंबर-7, ग्राम पंचायत भरनाग के वार्ड नंबर-4, टपरे पंचायत के वार्ड नंबर-1, चमनेड पंचायत के वार्ड नंबर-6, सासन पंचायत के वार्ड नंबर-3 और 5, नेरी पंचायत के गांव खग्गल, बजूरी पंचायत के वार्ड नंबर-6 और धनेड पंचायत के वार्ड नंबर-5 में एक-एक मकान मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसी प्रकार अमरोह पंचायत के गांव छबोट गिरथा में 2 मकान, चंगेर पंचायत के गांव गलोट खुर्द में 2 मकान, ग्राम पंचायत पंधेड़ के वार्ड नंबर-3 में 2 मकान और ग्राम पंचायत बरोहा के वार्ड नंबर-5 में 3 मकान मिनी कंटेेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *