Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के इस वर्ष के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 1089 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 249 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। सोलन जिले में 166, लाहौल-स्पीति में 114, हमीरपुर में 98, शिमला में 94, ऊना में 85, बिलासपुर में 82, सिरमौर में 73, मंडी में 66, कुल्लू में 45, चंबा में 16 और किन्नौर जिले में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 70775 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 63558 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 380 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 6069 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *