Spread the love

शिमला। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, कांगड़ा से सांसद कृष्ण कपूर, मंत्री राकेश पठानिया, विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार ,प्रदेश सचिव विशाल चौहान, वीरेंद्र चौधरी ,जय सिंह ,श्रेष्ठा चौधरी, प्रवक्ता उमेश वर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने भाजपा जिला चंबा के अध्यक्ष योग राज के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। 42 वर्षीय योग राज का आज प्रातः पीजीआई में निधन हो गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि मधुरभाषणी एवं जुझारू कार्यकर्ता योग राज अपनी कुशल कार्यशैली के कारण बहुत लोकप्रिय हुए। सुरेश कश्यप ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है। भाजपा इस दुःख की घड़ी में उनके परिवारजनों के साथ खड़ी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *