Spread the love
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती और गणतंत्र दिवस पर देशवासियों व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
राठौर ने कहा है कि 50 सालों के इस सफर में हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्यों का एक विकास का मॉडल बन कर उभरा है।प्रदेश की प्रगति में जहां कांग्रेस सरकारों की एक बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, वहीं प्रदेश के लोगों ने भी इसमें अपना एक बड़ा योगदान दिया है।
राठौर ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश आगे भी इसी तरह निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा और समाज मे हमारी आपसी एकता और भाईचारा मजबूत रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *