Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गई। हमीरपुर जिले में 82 वर्षीय वृद्ध की कोरोना वायरस से मौत हो गई।‌‌ राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 959 लोगों की मौत हो चुकी है।
उधर, राज्य में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 27 मामले पाजिटिव आए हैं। बिलासपुर में 2, हमीरपुर में 5, कांगड़ा में 5, कुल्लू में 2, मंडी में 2, शिमला में 2, सिरमौर में 8 और सोलन जिले में एक मामला पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना वायरस के 57189 मामले हो चुके हैं। इनमें से 55745 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और वीरवार को 73 मरीज ठीक हुए। राज्य में कोरोना वायरस के अब 469 एक्टिव केस हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *