रिकांगपिओ। किन्नौर जिला में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के मतों की गणना आज सम्पन्न हो गई। जिले में जिला परिषद के 10 वार्डों के लिए चुनाव हुए, जबकि 3 पंचायत समितियों के 45 वार्डों के सभी चुनाव परिणाम प्राप्त हो चुके हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) किन्नौर हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड न. 1 पूह से शांता कुमार, वार्ड न. 2 मूरंग से बिमला देवी, वार्ड न .3 रिब्बा से प्रिया नेगी, वार्ड न. 4 खवांगी से हितेष कुमार नेगी, वार्ड न. 5 सांगला से अराधना देवी, वार्ड न. 6 सापनी से भरत सिंह, वार्ड न. 7 कल्पा से सरिता, वार्ड न. 8 चगांव से मीरा देवी, वार्ड न. 9 सुंगरा से भजीन्द्र सिंह तथा वार्ड न. 10 तराण्डा से निहाल सिंह निर्वाचित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले के पूह पंचायत समिति के वार्ड न. 1 शलखर से राम गोपाल (र्निविरोध), वार्ड न 2 चांगो से मीना कुमारी (र्निविरोध), वार्ड न. 3 लियो से सोनम तोबज्ञा, वार्ड न. 4 नाको से दोरजे नेगी (र्निविरोध), वार्ड न. 5 पूह से रवींद्र कुमार, वार्ड न. 6 ज्ञाबुंग से सुशीला कुमारी, (निर्विरोध), वार्ड न. 7 सुन्नम से जय लक्ष्मी, वार्ड न. 8 कानम से सरोजनी कुमारी, वार्ड न. 9 स्पीलो से पदम् चंद, वार्ड न. 10 मुरंग से मोहन सिंह (र्निविरोध), वार्ड न. 11 ठंगी से अनिता देवी, वार्ड न. 12 जंगी से माया देवी, वार्ड न. 13 रिब्बा से प्रतिभा कुमारी, वार्ड न. 14 रारंग से दिनेश कुमार, वार्ड न. 15 लिप्पा से इंदु किरण निर्वाचित किए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि निचार पंचायत समिति के तहत वार्ड न. 1 रूपी से मंगला देवी, वार्ड न. 2 छोटा कम्बा से सुजाता देवी, वार्ड न. 3 काफनू से विनोद कुमार, वार्ड न. 4 यंगप्पा से राजवन्ति, वार्ड न. 5 कटगांव से सुशील कुमार, वार्ड न. 6 चगांव से पदम् मनी, वार्ड न. 7 ऊरनी से नीलम कुमारी, वार्ड न. 8 मीरू से गोकल सिंह (र्निविरोध), वार्ड न. 9 रामनी से देवी लाल, वार्ड न. 10 पानवी से भावना देवी, वार्ड न. 11 निचार से सुनील कुमार, वार्ड न. 12 सुगंरा से हरीश नेगी, वार्ड न. 13 पौण्डा से सीमा देवी, वार्ड न. 14 बरी से दुर्गा देवी तथा वार्ड न. 15 तराण्डा से पवन कुमार विजयी घोषित किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कल्पा पंचायत समिति के तहत वार्ड न. 1 पांगी से किशोर कुमार, वार्ड न. 2 कोठी से करूणा देवी, वार्ड न. 3 खवांगी से ललीता देवी, वार्ड न. 4 पवारी से नगेन्द्र सिंह, वार्ड न. 5 बारंग से संगीता कुमारी, वार्ड न. 6 रकच्छम से रजनीश कुमार (र्निविरोध), वार्ड न. 7 थेमगांरग से छैः डोलमा, वार्ड न. 8 सांगला से प्रतिभा देवी, वार्ड न. 9 कामरू से अरूणा कुमारी, वार्ड न 10 शौंग से जय प्रकाश, वार्ड न. 11 ब्रुआ से कल्पना देवी, वार्ड न. 12 सापनी से रेशमा, वार्ड न. 13 किल्बा से प्रताप सिंह, वार्ड न. 14 दूनी से गंगा राम व वार्ड न. 15 कल्पा से अविनाश नेगी निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
