Spread the love

शिमला। प्रदेश में सोमवार को एक मरीज की कोरोना वायरस से मौत हो गई। यह मौत मंडी जिले में हुई है। वहां, 93 वर्षीय वृद्धा की इस संक्रमण से मौत हो गई। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 955 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, राज्य में 35 नए मामले पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले में 8, कांगड़ा में 7, शिमला व सोलन में 6-6, लाहौल-स्पीति में 3, चंबा व सिरमौर में 2-2 और हमीरपुर जिले में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब कुल 56978 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 55383 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और सोमवार को 103 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस के 628 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *