Spread the love

शिमला। मनीष मीडिया जयपुर के अध्यक्ष चाॅंदमल कुमावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 107 विदेश यात्राओं पर लिखित अपनी पुस्तक मोदी इंडिया काॅलिंग-2021 सोमवार सायं यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट की। यह पुस्तक 16वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर प्रकाशित की गई है।

मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके भावी प्रयासों की सफलता की कामना की।
चाॅंदमल कुमावत ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि वह प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर आधारित जेवेल आॅफ हिमाचल नामक पुस्तक का प्रकाशन करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रजापति समाज के धार्मिक गुरुओं का चित्र भी भेंट किया।
पंजाब प्रजापति समाज के अध्यक्ष जसपाल सिंह खिवा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed