Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नए कृषि कानून पर उच्चतम न्यायालय की रोक को किसानों की जीत करार दिया है। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के स्थगनादेश से साफ है कि यह कानून किसान हित में नहीं है।

राठौर ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब तक केंद्र वार्ता के नाम पर समय ही काटता रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र से केवल आश्वासन दिए जाते रहे और आंदोलनरत किसानों को इस कानून के नाम पर बांटने का प्रयास किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद प्रस्तावित कमेटी में किसान संगठनों को प्रमुखता दी जानी चाहिए। उन्होंने इन नए कानूनों को रद्द करने की मांग को पूरी तरह न्यासंगत बताया है।

राठौर ने कहा कि किसानों की सभी मांगें पूरी तरह न्यासंगत है और उन्हें उम्मीद है कि अब देश की सर्वोच्च अदालत इन किसानों के हितों को देखते हुए मोदी सरकार के इन नए कानूनों को तुरंत प्रभाव से निरस्त करेगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *