Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 651 नए मामले पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले में 166, शिमला में 92, कांगड़ा में 77, चंबा में 61, सोलन में 46, बिलासपुर में 45, कुल्लू में 37, हमीरपुर में 36, सिरमौर में 35, किन्नौर में 25, ऊना में 22 और लाहौल-स्पीति जिले में 9 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 48354 मरीज हो चुके हैं। इनमें से 39801 मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 770 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब प्रदेश में कोरोना वायरस के 7725 एक्टिव केस हैं। मंडी ज़िला के सरकाघाट उपमंडल में ही कोरोना संक्रमण के 27 मामले आए हैं। सरकाघाट के बकार्टा गांव से ये मामले आए हैं। इसी गांव में 31 मामले एक ही बार पहले भी कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं और ये अभी भी होम आइसोलेशन में हैं। पूरे सरकाघाट उपमंडल में शुक्रवार को 36 मामले सामने कोरोना पाजिटिव आए हैं। एसडीएम ज़फ़र इक़बाल ने बताया कि बकार्टा गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है और उसके बाद साथ लगते गांव के निवासियों से संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में न आने की सलाह दी गई है।हमीरपुर जिले में शुक्रवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 14 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में सलौणी क्षेत्र के गांव पंजरेड़ का 53 वर्षीय व्यक्ति, इसी क्षेत्र के गांव अप्पर अवाह का 56 वर्षीय व्यक्ति, बटराण क्षेत्र के गांव साई की 27 वर्षीय महिला, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बल्ह के दो लोग 71 वर्षीय व्यक्ति और 61 वर्षीय महिला, नादौन के भूणी क्षेत्र के गांव घरठूं की 32 वर्षीय महिला, हमीरपुर में कार्यरत 50 वर्षीय महिला, ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र के गांव सरोह की 21 वर्षीय युवती, बगवाड़ा क्षेत्र के गांव ललयार का 40 वर्षीय व्यक्ति, नादौन की 65 वर्षीय महिला, अधवानी क्षेत्र के गांव धमोट के दो लोग 26 वर्षीय महिला और 59 वर्षीय व्यक्ति, रैल क्षेत्र के गांव बाड़ी की 35 और 65 वर्षीय दो महिलाएं शामिल हैं।
हमीरपुर जिले में रैपिड एंटीजन टैस्ट में 12 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। इनमें कांगू क्षेत्र के गांव मंझली का 29 वर्षीय व्यक्ति, गांव कोट का 62 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के गांव दैण का 33 वर्षीय व्यक्ति, चकमोह क्षेत्र के गांव जरल का 52 वर्षीय व्यक्ति, बिलासपुर जिले के गांव नघियार का 53 वर्षीय व्यक्ति, मैहरे में कार्यरत 25 वर्षीय युवती और 28 वर्षीय युवक, गांव खटवीं का 60 वर्षीय व्यक्ति और चैरी क्षेत्र के गांव डूबक की 24 वर्षीय युवती शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 39, 34 और 37 वर्षीय तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *