Spread the love

शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण से बीते 24 घंटे के दौरान 20 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में 10 मरीजों की मौत हुई है। इनमें एक गर्भवती भी शामिल है। इनमें से अधिकांश मरीजों को कोरोना संक्रमण के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बताया जाता है कि कई मरीजों का ऑक्सीजन लेवल कम होने से हार्ट अटैक के चलते मौतें हुई हैं। कोरोना संक्रमण से आईजीएमसी अस्पातल में जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें शिमला जिले के रोहड़ू से दो, सिरमौर से दो, रामपुर से दो और सोलन, शिमला नगर, कुमारसेन और किन्नौर से एक-एक मरीज शामिल हैं। इनमें रामपुर की एक 30 वर्षीय महिला जो सात महीने की गर्भवती थी, उसकी भी मौत हुई है।  कोरोना संक्रमण के कारण शिमला जिले में 8, कांगड़ा जिले में 4, हमीरपुर व सिरमौर जिले में 3-3, किन्नौर व ऊना जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में 62, 70, 63 व 78 वर्षीय मरीजों की मौत हुई है। हमीरपुर जिले में 65, 80, 75 वर्षीय मरीज ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा है। वहीं, सिरमौर जिले में 57, 42 व 91 वर्षीय मरीज की मौत हुई है, जबकि ऊना में 67 वर्षीय व किन्नौर में 70 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण से 783 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *