Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह हिम रतन-2026 में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश के 419 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्र स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में रजत पदक विजेता सावन बरवाल को 2.64 करोड़ रुपये, एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्र स्तर की विभिन्न प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता सीमा कुमारी को 1.99 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्र स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए रेणुका ठाकुर को 2.20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा और भावना ठाकुर को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्र स्तरीय की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए 1.04-1.04 करोड़ रुपये, वहीं रितु नेगी और ज्योति ठाकुर को 1.02-1.02 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *