Spread the love

अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने बतौर विशेष अतिथि की शिरकत 

रिकांगपिओ। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या किन्नौरी कलाकारों के नाम रही। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, जनजातीय विकास एवं परिवहन ओंकार शर्मा बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। उपायुक्त एवं किन्नौर महोत्सव मेला कमेटी की अध्यक्ष सोनाक्षी सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि ओंकार शर्मा को किन्नौरी टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध किन्नौरी गायक मानसी नेगी और केदार नेगी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। इसके अतिरिक्त कलाकार दीपिका नेगी, मोहन नेगी, अमिता नेगी, सुषमा नेगी, लक्ष्मी नेगी, योगी बरयान बबली नेगी, ऊषा नेगी, चंद्र लाल और श्यामू नेगी ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

किन्नौर महोत्सव के तीसरे दिन महा-नाटी का भी आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। महा-नाटी में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और किन्नौर की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं का प्रदर्शन किया।

तीसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान स्थानीय एवं प्रांतीय कलाकारों राज वीर नेगी, लक्ष्मी, मोहन नेगी, अमिता नेगी, बबली नेगी, उषा नेगी, चन्दर लाल, श्यामु नेगी और मानसी नेगी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और सांस्कृतिक संध्या का भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर  पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार , सहायक आयुक्त – उपायुक्त विपन ठाकुर, उप मंडलाधिकारी नागरिक प्रवीण भारद्वाज, सदस्य जनजातीय सलाहकार समिति डॉ. सूर्या बोरिस,  जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सरोज नेगी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कुलवंत नेगी,  ललिता पंचारस, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *