शिमला। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जुब्बल एवं कोटखाई ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विधानसभा युवा कांग्रेस जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष दीपक काल्टा ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस से स्वीकृत सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा युवा कांग्रेस जुब्बल-नावर-कोटखाई में उपाध्यक्ष (निर्वाचित): सार्थक बेक्टा (खनेटी), उपाध्यक्ष: सागर कलांटा (थरोला), महासचिव संगठन: दीपक पापटा (बागधार), महासचिव: शुभम काल्टा (नगान), सुमित चौहान (शिल्ली, जुब्बल), प्रेम काल्टा (सोलंग सास्कीर) व कुश फाफ्टा (बघाल) तथा सचिव: प्रवीण नरसेठ (टिक्कर), राहुल डोगरा (टाऊ), रोहित शर्मा (रावलाक्यार), पवन लेक्टा (कड़ीवन), राजा तांटा (बढ़ाल), सुनील कुमार (कुड्डू) एवं आथर्व संगरोली (बरथाटा) को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार जुब्बल ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष (निर्वाचित): किरण प्रकाश किमटेटा (गिल्टाड़ी), उपाध्यक्ष: अतुल रावत (सरस्वती नगर), महासचिव संगठन: दीपक भसांटा (रावीं), महासचिव: प्रदीप सिस्टा (झाल्टा), मुनीश बखिर्टा (पराली), मोहित मोक्टा (जय पीड़ी) एवं सतीश चौहान (कुड्डू) तथा सचिव: हेमंत ब्रागटा (जय पीड़ी), सन्नी ब्रागटा (झड़ग), निशांत ठाकुर (थाना), करण मेहता (बढ़ाल), भरत रावत (अंटी), करण ब्रागटा (कोट-कायना) एवं अमन मन्सेठ (पंद्राणु) को नियुक्त किया गया है।
वहीं, कोटखाई ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष (निर्वाचित): मनीष चौहान (बखोल), उपाध्यक्ष: सौरव दिप्टा (रावलाक्यार), महासचिव संगठन: निखिल केस्टा (खनेटी), महासचिव: प्रिंस डोगरा (कलबोग), शुभम खोल्टा (हिमरी), अभिषेक शर्मा (देवगढ़) एवं अंशुल राजटा (कलबोग) तथा सचिव: अमित शर्मा (पांदली), अनुज पुर्टा (थरोला), आर्यन रौंटा (शिली, कोटखाई), आर्यन थाल्टा (रावलाक्यार), सौरव भराटा (गरावग), आदिल मोहम्मद (घुंडा-भडेच) एवं आर्यन चैंइंटा (खनेटी) को नियुक्त किया गया है।
काल्टा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
