Spread the love

शिमला। जिला शिमला की कोटखाई तहसील के धरौंक गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। 

प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति योजना के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि जारी करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह धनराशि से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या के समाधान में सहायक साबित होगी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इस योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को धरोंक गांव पधारने का निमंत्रण भी दिया। 

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न मांगों से भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *