Spread the love

शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से दो और मरीजों की मौत हो गई। ये मौतें कांगड़ा जिले में हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3502 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 183 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान मंडी जिले में 53, चंबा में 48, कांगड़ा में 38, शिमला में 21, हमीरपुर में 9, बिलासपुर में 4, कुल्लू में 3, सोलन व ऊना जिलों में 2-2 और किन्नौर, लाहौल-स्पीति व सिरमौर जिले में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 205383 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 200942 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मंगलवार को 116 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 923 एक्टिव केस रह गए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed