Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घटे में दो और मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक कांगड़ा जिले में और एक सिरमौर जिले में हुई है। कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर के पलेटा गांव की 94 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की टांडा में मौत हो गई है। इस बुजुर्ग महिला को 21 अक्तूबर को धर्मशाला अस्पताल में भर्ती किया था लेकिन, पॉजिटिव आने के बाद उसे टांडा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। बुजुर्ग महिला को दिल की धमनी का रोग, मधुमेह और अन्य बीमारियां भी थीं। वहीं, आईजीएमसी अस्पताल शिमला में बीती रात सिरमौर जिले के एक 58 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 295 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
उधर, राज्य में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 332 नए मामले पाजिटिव आए। इनमें से मंडी जिले में 88, शिमला जिले में 72, कुल्लू में 38, किन्नौर में 28, कांगड़ा में 27, सोलन में 24, बिलासपुर में 22, सिरमौर में 11, हमीरपुर और लाहौल-स्पीति में 7-7, चंबा जिले में 6 और ऊना जिले में 2 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के कुल 21149 मामले हो गए हैं। इनमें से 18179 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुधवार को 205 मरीज ठीक हुए हैं। अब राज्य में कोरोना संक्रमण के 2646 एक्टिव केस हैं। 

शिमला जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 72 केस पाजिटिव आए हैं। इनमें से रामपुर में 8, संजौली, कुमारसेन और ननखड़ी में 5-5, जुब्बल-कोटखाई में 3,  चिड़गांव, न्यू शिमला, चौड़ा मैदान, आईजीएमसी, चौपाल, रोहड़ू में 2-2 भट्टाकुफर, फागली, यूएस क्लब, जतोग, राम बाजार, कार्ट रोड, आरटीओ, मशोबरा, मतियाना और नेरवा में एक-एक मरीज कोरोना पाजिटिव आया है। 

उधऱ, किन्नौर के हांगो गांव में कोरोना संक्रमण के 24 मामले पाजिटिव आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि मंगलवार को आईजीएमसी शिमला भेजे गए 63 सेम्पल में से 24 व्यक्ति पाॅजिटिव पाए गए हैं। यह सभी पाॅजिटिव आए लक्षण विहीन हैं तथा सभी हांगो गांव से संबंधित है। इनमें 13 पुरूष व 11 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पाॅजिटिव आने वाली व्यक्तियों की आयु 12 से 75 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि बुधवार को लिए गए सेम्पल में से 4 व्यक्ति पाॅजिटिव आए हैं, उनमें एक 17 वर्षीय महिला भावानगर से, एक पुरूष रिकांगपिओ से, एक पुरूष चोलिंग से तथा 70 वर्षीय पुरूष असरंग गांव से संबंधित है। 
वहीं, हमीरपुर जिले में बुधवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 3 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर के वार्ड नंबर 7 की 48 वर्षीय महिला, दैण क्षेत्र के गांव पुंदड़ का 55 वर्षीय व्यक्ति और 50 वर्षीय महिला शामिल है। उन्होंने कहा कि रैपिड एंटीजन टैस्ट में केवल एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। यह सैंपल टौणी देवी तहसील के समीरपुर क्षेत्र के गांव खनसन के 42 वर्षीय व्यक्ति का था। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *