Spread the love

कहा – पब्बर नदी से 38 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना को इस वित्तीय वर्ष के अंत तक होगी पूरी 

कोटखाई में 25 करोड़ रुपए से बनेगा केंद्रीय विद्यालय 

शिमला‌। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को शिमला जिले के कोटखाई की ग्राम पंचायत घुंडा भड़ेच और प्रगतिनगर में 3 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इससे घुंडा, जबड़ोग, चटोली, कोटी इत्यादि गांव के ग्रामीणो को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 32 करोड़ 28 लाख रुपए की अन्य योजनाएं जल शक्ति विभाग में निर्माणाधीन है। 

रोहित ठाकुर ने बताया कि पब्बर नदी से 38 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना को इस वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। अणु निहारा चाकूना के लिए 4 करोड़ रुपए की उठाऊ पेयजल योजना की स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 40 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत हुई है।

कोटखाई में केन्द्रीय विद्यालय स्वीकृत 

रोहित ठाकुर ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है। कोटखाई में केन्द्रीय विद्यालय स्वीकृत हुआ है, जो क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय 25 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। गुम्मा इंजीनियरिंग कॉलेज में नए कोर्सेस शुरू किए गए है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुम्मा के 3 करोड़ 14 लाख रुपए से नि‌र्माणाधीन भवन का निरिक्षण किया तथा कार्य में तेजी लाने के आदेश दिये।

घुंडा भडेच में पंचायत भवन का किया शिलान्यास

उन्होंने ग्राम पंचायत घुंडा भडेच में बनने वाले पंचायत भवन का शिलान्यास किया।‌ उन्होंने बताया कि 2025 में आई आपदा के कारण सड़‌कों का नुक्सान हुआ है। बहुत जल्दी सभी मार्गो को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 करोड़ 26 लाख रूपये की लागत से हिमरी पजोर थर्मला सड़क का स्त्रोन्नत करने का कार्य चल रहा है।

इस अवसर पर जुब्बल-नावर-कोटखाई कांग्रेस पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, निदेशक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक देविंदर नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी गुमान सिंह चौहान, उपमंडालाधिकारी जुब्बल/कोटखाई गुरमीत नेगी, बीडीओ करण सिंह एवं अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *