Spread the love

गरीब परिवारों की आर्थिक मदद कर मनाई दिवाली, बोले – “नर सेवा ही नारायण सेवा”

धर्मशाला। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उनका जीवन जनता की सेवा को समर्पित है। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना से प्रेरित होकर उन्होंने गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए “शाहपुर वेलफेयर सोसाइटी” का गठन किया है। इस सोसाइटी के माध्यम से अब तक वे लाखों रुपये की आर्थिक सहायता देकर सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों की मदद कर चुके हैं।

शाहपुर के रैत के वन विभाग विश्राम गृह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक पठानिया ने दिवाली के अवसर पर विभिन्न जरूरतमंद परिवारों को सहायता राशि के रूप में चेक भेंट किए। इस दौरान उन्होंने इच्छा देवी (रैत) को 50 हजार, प्रीतो देवी ,गुजरेड़ा(मनेई) को इलाज हेतु 50 हजार, स्वर्ण देवी (पलवाला) को 50 हजार, वीना देवी (दुर्गेला) को 21 हजार तथा 

रोटरी क्लब शाहपुर को गरीब परिवार का घर निर्माण हेतु 21,000 रुपए का चेक प्रदान किया ।

सहायता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने विधायक पठानिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो वास्तव में जनता के दुख-दर्द को समझते हैं और हर समय सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।

पठानिया ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएँ भी सुनीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष मामलों को शीघ्र कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया।

इस कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस महासचिव प्रदीप बलौरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिप सदस्य नीना ठाकुर, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक, सलाहकार विनय, राजेश राणा, विजय कुमार, रीना पठानिया, इकबाल मिन्टा, पिंटू परमार, एडवोकेट भूपिंदर पठानिया, सरिता सैनी, निर्मल सिंह, शशी शर्मा,अक्षय, पप्पू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *