शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने मंगलवार को अपना 5वाँ रक्तदान शिविर शिमला एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह शिविर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, स्काई टैंकिंग अलायंस, एयर सेंट्रल, इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के संयुक्त सहयोग से लगाया गया। रक्त संग्रहण की मेडिकल सहायता IGMC ब्लड बैंक द्वारा दी गई।

शिविर में लगभग 60 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन वी.पी. काल्टा तथा शिमला एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक धनपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
क्लब की ओर से अध्यक्ष रोटेरियन माला सिंह के साथ रोटेरियन पूजा गोयल, शिवानी डोगर, रवीन सिंह, मंजूशा पठानिया, गीता कपूर एवं गुरप्रीत सौंध की उपस्थिति सराहनीय रही।
क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन माला सिंह ने कहा कि शिविर का एक विशेष आकर्षण 18 वर्षीय इशिता रहीं, जिन्होंने साहस और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए पहली बार रक्तदान किया। उनकी यह पहल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई। साथ ही, क्लब द्वारा रक्तदाताओं को अंगदान के प्रति जागरूक किया गया तथा महिला डोनर्स को सर्वाइकल कैंसर और उसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई।
माला सिंह ने कहा कि एक और महत्वपूर्ण क्षण वह रहा, जब CISF शिमला एयरपोर्ट के डिप्टी कमांडेंट अमर सिंह ने ऑन द स्पॉट अंगदान का संकल्प लिया। सोटो सदस्य नरेश द्वारा उनका ऑनलाइन पंजीकरण कर अंगदान प्रमाण पत्र तत्काल उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल रक्तदान, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता, अंगदान और सेवा भावना का सशक्त उदाहरण रहा। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अग्रसर है।
