Spread the love

शिमला। उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में शुक्रवार को जिला प्रशासन शिमला द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

शोक सभा में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा सहित उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *