Spread the love

कुल्लू। जिला परिषद कुल्लू की मंगलवार को यहां हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने की। बैठक में 59 विभिन्न मदों पर संबंधित विभागों द्वारा उत्तर दिए गए।

बैठक के दौरान सड़क, पानी, पुल निर्माण, मुआवजा और डंगों के निर्माण समेत विभिन्न विकास कार्यों पर बिंदुवार चर्चा की गई। खासतौर पर ढालपुर मैदान की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं, आनी की ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, भुंतर-मणिकर्ण सड़क को डबल लेन में परिवर्तित करने, असुरक्षित घोषित स्कूल भवनों के निर्माण, भुंतर से गड़सा रोड में ड्रेन व डंगा निर्माण और मणिकर्ण-खीरगंगा तक रास्ता निर्माण जैसे अहम मुद्दे भी बैठक में उठाए गए।

इसके अलावा सीएचसी निरमंड में स्त्री विशेषज्ञ और एमडी मेडिसिन के पद सृजित करने, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गांवों में सोलर लाइट लगाने, ग्राम पंचायत बरशैणी में कूड़ा संयंत्र स्थापित करने और सिविल अस्पताल बंजार के निर्माण कार्यों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में जिला अतिरिक्त दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. गणेश दत्त, जिला पंचायत अधिकारी डी.आर. ठाकुर समेत सभी जिला परिषद सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *