Spread the love

रोहित ठाकुर ने विधायक प्राथमिकता वाली दो सड़कों का किया भूमि पूजन

शिमला। शिक्षा मन्त्री रोहित ठाकुर रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई के‌ दौरे‌ पर रहे। ‌उन्होंने कोटखाई के रावला क्यार पंचायत के तहत कीथ गांव में विधायक प्राथमिकता के आधार पर पक्की होने वाली कीथ बस स्टैंड से काली माता मंदिर, गाहन सड़क का भूमि पूजन किया। इस सड़क की मेटलिंग और टारिंग पर 80 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे स्थानीय जनता की एक मुख्य मांग जो काफी लम्बे समय से लंबित थी, वह पूरी होगी।

रोहित ठाकुर ने कहा कि रावला क्यार पंचायत विशेषकर कीथ गांव से उनके भावनात्मक सम्बन्ध है और ठाकुर रामलाल के समय से है उन्हें इस क्षेत्र से आशीर्वाद मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री के रूप में उन्हें जुब्बल-नावर-कोटखाई की जनता की सेवा करने का जो अवसर उन्हें मिला है उसके लिए वे जनता के आभारी है। रोहित ठाकुर ने सड़कों कि महत्ता पर बल देते हुए बताया कि सड़के विकास की भाग्य रेखाएं होती है और हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र में जहां की भौगोलिक परिस्थितियां दुर्गम है, सड़कों का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इसलिए सड़कों का निर्माण और उनका विकास उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के साथ वह आगे बढ़ रहे है। इसका परिणाम यह है कि वर्तमान में जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र सड़कों के घनत्व में पूरे प्रदेशभर में अग्रणी है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-3 के अंतर्गत सर्वाधिक सड़के जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र के लिए स्वीकृत हुई हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान कांग्रेस सरकार के लगभग 2 वर्षों के कार्यकाल में इस विधानसभा सभा में 99 सड़कों की पासिंग हो चुकी है और सोमवार को कोटखाई क्षेत्र के अंतर्गत गरावग पंचायत में एक और सड़क की पासिंग की जाएगी, जिससे कि इन सड़कों के पासिंग का शतक पूरा हो जायेगा, जोकि इस विधानसभा सभा क्षेत्र के लिए एक बहुत बढ़ी उपलब्धि होगी। 

रोहित ठाकुर ने कहा कि पेयजल कि समस्या के दृष्टिगत एक बड़ी और महत्वपूर्ण उठाऊ पेयजल योजना 38 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणधीन है और 31 मई 2025 तक इसे पूरा कर लिया जायेगा। इस परियोजना के अंतर्गत पब्बर नदी से पानी को जुब्बल और कोटखाई की 28 पंचायतों को पानी पहुंचाने का लक्ष्य है और जिसमे कि इस क्षेत्र की 8 पंचायतें शामिल है। इस योजना से पेयजल की भरपूर आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

अपने दौरे के अगले चरण में शिक्षा मन्त्री कोटखाई की दरकोटी पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने 8 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि से पक्की होने वाली कुड़ी, हड़याना से राज दरबार संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। गौरतलब है कि यह सड़क दरकोटी पंचायत की एक महत्व पूर्ण सड़क है और स्थानीय लोग काफी लम्बे समय से इसकी मांग कर रहे थे। रोहित ठाकुर ने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई एक प्रबुद्ध विधानसभा क्षेत्र है और इस क्षेत्र से 2 मुख्यमंत्री प्रदेश का नेतृत्व कर चुके हैं। 

वर्तमान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कर रही है। शिक्षा विभाग की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार प्रदेश में गुणवतायुक्त शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके परिणामस्वरूप हज़ारों की संख्या में शिक्षकों की भर्तियां बैचवाइज और कमीशन के माध्यम से की गई है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है।

रोहित ठाकुर ने बताया कि बागवानों को अनुदान पर कीटनाशक एवं अन्य दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही है जबकि पिछली सरकार में बागवानो को यह सुविधा बंद कर दी गयी थी। इसके अतिरिक्त एमआईएस के अंतर्गत बागवानो की 163 करोड़ रुपए की देनदारी को भी चुकाया गया है। इसके अतिरिक्त भी किसानों एवं बागवानों के हित में सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं और आगे भी इसी प्रकार सरकार जनहित में निर्णय लेती रहेगी।

इस अवसर पर जुब्बल नावर कोटखाई कांग्रेस से मोतीलाल डेरटा, क़ृषि एवं ग्रामीण विकास के निदेशक देविंदर नेगी, कांग्रेस के गुम्मा जोन से प्रताप चौहान, राणा साहब दरकोटी, कांग्रेस पार्टी के अन्य सदस्य, स्थानीय पंचायत और साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधि, तहसीलदार कोटखाई ललित कुमार एवं सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *