Spread the love

कहा -‌भाजपा ने हरियाणा से मिले आशीर्वाद पर बात की थी, आज महाराष्ट्र के सभी शहरों ने स्पष्ट राय रखी 

शिमला। भाजपा जिला शिमला द्वारा आयोजित महाराष्ट्र एवं झारखंड के विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में पार्टी को अभूतपूर्व आशीर्वाद देने के लिए जनता का आभार एवं जश्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने की। इसमें प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह प्रभारी शिमला संसदीय क्षेत्र संजय सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि देश के अलग-अलग भागों में कांग्रेस के पुराने लोग हैं जो अपने जमाने की कांग्रेस को ढूंढ रहे हैं, लेकिन आज की कांग्रेस की आदत, व्यवहार से साफ पता चल रहा है कि ये वो कांग्रेस नहीं है। कांग्रेस में आतंरिक रूप से असंतोष की ज्वाला भड़क चुकी है। एक परिवार को कांग्रेस चलाने का हक है, केवल वही काबिल हैं, बाकी सब नहीं- इनकी इसी सोच ने कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के लिए वहां काम करना मुश्किल कर दिया है।

नंदा ने कहा कि कांग्रेस का परिवार सत्ता के बिना जी नहीं सकता। चुनाव जीतने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। दक्षिण में जाकर उत्तर को, उत्तर में जाकर दक्षिण को और विदेश में जाकर देश को गाली देना- यही इनका काम है। उन्होंने कहा कि हर दिन नया झूठ बोलते रहना, कांग्रेस और उसके परिवार की सच्चाई बन गई है। आज कांग्रेस का अर्बन नक्सलवाद भारत के सामने चुनौती बनकर खड़ा हो गया है। उन्होंने उन्होंने कहा कि इसका रिमोट देश के बाहर है, इससे बचना जरूरी है। कांग्रेस की हकीकत जानना जरूरी है। हरियाणा से मिले आशीर्वाद पर हमने बात की थी। आज महाराष्ट्र के सभी शहरों ने आज स्पष्ट राय रखी है।

करण नंदा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के गरीब, मिडिल क्लास ने भाजपा का समर्थन किया है। आधुनिक भारत का संदेश दिया है। हमारे महानगरों ने विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को चुना है और विकास की बाधाओं को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि आज का शहरी भारत “इज ऑफ लिविंग” चाहता है, इसके लिए उनका भरोसा भाजपा-एनडीए पर है। आज भाजपा देश के युवाओं को नए-नए सेक्टर में अवसर देने का काम कर रही है। स्टार्टअप के लिए बीजेपी नीतियां बना रही है, निर्णय ले रही है। हमारा मानना है कि भारत के शहर विकास का इंजन हैं। शहर के विकास से गांव को ताकत मिलती है। हमारे शहर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों के लिस्ट में आए हैं। बीजेपी-एनडीए की सरकारें इसी लक्ष्य के लिए काम कर रही है।

संजय सूद ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। सूद ने महाराष्ट्र जीत को रिकॉर्ड जीत बताया। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल सूद, भाजपा वरिष्ठ नेता गणेश दत्त, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रमा ठाकुर, जिला महामंत्री राजीव पंडित, मंडल अध्यक्ष सुनील धर, कुसुम सदरेट, अनूप वैद, तरुण राणा, चंद्रशेखर, संजीव, सत प्रकाश मानक, राजिंदर शर्मा और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *