Spread the love

शिमला। लाहौल स्पीति जिले के कर्मचारियों, किसानों, पंचायती राज संस्थाओं, सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा  अन्य निवासियों ने सेव लाहौल स्पीति स्वयंसेवी सोसाइटी के माध्यम से प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से ग्रसित लोगों की सहायता के लिए यहां आपदा राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 29 लाख रुपए के चेक भेंट किये।
इसके अतिरिक्त लाहौल स्पीति ज़िले के निवासियों तथा अन्य जिलों के लोगों से 9 लाख रुपए का अंशदान एकत्र कर मुख्यमंत्री राहत कोष में भी जमा किया है।
मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए महत्वपूर्ण हैं।
  इस अवसर पर सेव लाहौल स्पीति सोसाइटी के अध्यक्ष तथा पूर्व डीएसपी प्रेम कटोच के साथ संस्था के अन्य सदस्य, केंद्र सरकार के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सुंदर ठाकुर, पूर्व वरिष्ठ बैंक अधिकारी टशी छेरिंग, वर्तमान में आईटीबीपी में डीआईजी के पद पर कार्यरत प्रेम सिंह और अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *