Spread the love

जातरू उत्सव निचार एवं किन्नौर महोत्सव के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री हिमाचल प्रदेश जगत सिंह नेगी 26 से 30 अक्टूबर, 2026 तक जिला किन्नौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे तथा स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं भी सुनेंगे।

निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार, राजस्व मंत्री 26 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे शिमला से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे भावानगर पहुंचेंगे। इस दिन वह जातरू उत्सव निचार-2026 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके उपरांत वह कल्पा में रात्रि ठहराव करेंगे।

27 अक्टूबर को बागवानी मंत्री कल्पा से प्रातः 9 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे रिकांग पिओ पहुंचेंगे। यहां वह आइस स्केटिंग रिंक का उद्घाटन करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे रिकांग पिओ से प्रस्थान कर 2:30 बजे बटसेरी पहुंचेंगे, जहां मल निकासी योजना का शिलान्यास करेंगे और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसी दिन सायं 4 बजे बटसेरी से प्रस्थान कर 4:30 बजे थेमगारंग पहुंचेंगे। यहां युवक मंडल भवन का शिलान्यास करने के साथ-साथ राजकीय उच्च विद्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सायं 6 बजे थेमगारंग से प्रस्थान कर 6:30 बजे सांगला पहुंचेंगे, जहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में रात्रि ठहराव करेंगे। 28 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री प्रातः 11 बजे सांगला से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे कल्पा पहुंचेंगे तथा यहां रात्रि ठहराव करेंगे। 29 अक्टूबर को उनका कल्पा में ठहराव निर्धारित है।

30 अक्टूबर को जगत सिंह नेगी प्रातः 10 बजे कल्पा से प्रस्थान कर 10:30 बजे रिकांग पिओ पहुंचेंगे तथा प्रातः 11 बजे राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। रात्रि ठहराव कल्पा में होगा। 31 अक्तूबर, शनिवार को जगत सिंह नेगी कल्पा में रहेंगे। 1 नवंबर को प्रातः 9 बजे कल्पा से जनजातीय विकास मंत्री प्रस्थान करेंगे और 11 बजे ग्रांगे (निचार) अठारोह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वे शाम 3 बजे कल्पा के लिए रवाना होंगे और रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *