Spread the love

शिमला। शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई और लौह पुरुष सरदार पटेल के भारतीय गणतंत्र के गठन में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

विधायक ने इस अवसर पर शिमला शहर के स्कूली बच्चों की ‘एकता दौड़’ जोकि रिज मैदान से स्कैंडल प्वाईंट होकर छोटा शिमला तक आयोजित की गई थी, को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, सहायक आयुक्त डाॅ. पूनम बंसल, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, एसडीएम शिमला शहरी भानु गुप्ता, तहसीलदार शिमला शहरी हीरा लाल गाजटा तथा अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *