शिमला। देश में लगाए गए आपातकाल की 47वीं बरसी पर भाजपा शिमला मंडल ने शनिवार को यहां प्रदर्शन किया। डीसी कार्यालय के बाहर किए गए प्रदर्शन की अगुवाई मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने की। इस मौके पर भाजपा नेता गणेश दत्त ने कहा कि 25 जून को भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस माना जाता है।
गणेश दत्त ने कहा कि 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाया गया था और लोकतंत्र की आवाज को कांग्रेस पार्टी ने कुचल दिया था।गणेश दत्त ने कहा कि उस समय कई कार्यकर्ताओं को मीसा के तहत जेल में डाल दिया गया। मीडिया को सेंसर कर दिया गया और नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए गए थे। उस समय आपातकाल 21 महीने तक चला था। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल की भाजपा सरकार है, जिसने इस आपातकाल के दौरान जेल में बंद लोगों को आर्थिक लाभ दिया। इस अवसर पर मंडल महासचिव गगन लखनपाल, भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
