शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों को जिला व विधानसभा क्षेत्रवार कार्यों का आवंटन कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन को शिमला संसदीय क्षेत्र के साथ साथ किन्नौर विधानसभा और लाहुल-स्पीति जिला के स्पीति के प्रभारी का दायित्व सौंपा है। कार्यकारी अध्यक्ष विधायक राजेद्र राणा को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र के भरमौर विधानसभा क्षेत्र का दायित्व सौंपा है। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष विधायक विनय कुमार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का दायित्व सौंपा है। कार्यकारी अध्यक्ष पवन काज़ल को मंडी संसदीय क्षेत्र का दायित्व सौंपा है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षों को यह कार्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पहले दिए गए कार्यों के अतिरिक्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह को अग्रणी संगठनों युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, इंटक के साथ-साथ कम्युनिकेशन दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ अटैच किया गया है। इसके साथ-साथ वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन, अकाउंट और जिला शिमला शहरी का दायित्व सौंपा गया है। अमित पाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव और चम्बा जिला का सह प्रभारी बनाया गया है।
किमटा ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. कैलाश पराशर को जिला सिरमौर का प्रभारी बनाया है। वीरेंद्र धर्माणी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल व ह्यूमन राइट्स विभाग का दायित्व के साथ-साथ कांगड़ा संगठनात्मक जोन का दायित्व भी सौंपा गया है। गीता नेगी, उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज सगंठन का सह प्रभार सौंपा गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष मेजर जनरल डी वी एस राणा को प्रदेश कांग्रेस एक्स सर्विसमैन विभाग का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान को ऊना जिला, सुरेंद्र चौहान को असंगठित कामगार कांग्रेस, महेंद्र चौहान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसान खेत मजदूर कांग्रेस विभाग का प्रभार सौंपा गया है।
पूर्व विधायक व कांग्रेस उपाध्यक्ष चिरन्जी लाल को अनुसूचित जाति विभाग का प्रभारी, महेंद्र चौहान (पूर्व पार्षद) को कांग्रेस सेवादल का प्रभारी बनाया गया है। विधायक जगत सिंह नेगी को मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रजनीश किमटा को संगठन प्रभारी एआईसीसी के साथ समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी ने कांग्रेस महासचिव दवेंद्र जग्गी को मंडी जिला के जोगिंदर नगर संगठनात्मक ज़ोन का दायित्व सौंपा है। चंद्र प्रभा नेगी को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का सह प्रभारी बनाया गया है। चेतराम ठाकुर को जिला कुल्लू के प्रभारी के साथ-साथ जिला मंडी में मीडिया कोऑर्डिनेशन का जिम्मा सौंपा गया है। विक्रम शर्मा, डिकी को हमीरपुर जिला,शशि शर्मा को जिला कांगड़ा के संगठनात्मक ज़ोन पालमपुर का दायित्व सौंपा गया है।
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा को जिला सोलन का प्रभार सौंपा गया है। अतुल शर्मा को जिला किन्नौर का प्रभारी व सोलन जिला का सह प्रभार सौंपा गया है। यशपाल तनाईक को प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के साथ बुद्धिजीवी विभाग का प्रभारी, संजय रत्न को जिला चम्बा, अमित नंदा को जिला सिरमौर का प्रभारी बनाया गया है।
अनिता वर्मा को मंडी जिला के सुंदरनगर संगठनात्मक ज़ोन का प्रभारी बनाया गया है। रमेश ठाकुर को बिलासपुर, सुरेंद्र सेठी को जिला शिमला ग्रामीण का प्रभार सौंपा गया है। धर्म सिंह पठानिया कांगड़ा जिला के नूरपुर संगठनात्मक ज़ोन का दायित्व सौंपा गया है। विनोद सुल्तानपुरी को सेवादल का सह प्रभारी, भुवनेश्वर गौड़ को जिला लाहुल स्पीति का प्रभारी बनाया गया है। केवल सिंह पठानिया को जिला कांगड़ा में मीडिया कोऑर्डिनेशन का प्रभार सौंपा गया है।
पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर को जिला शिमला के रामपुर में संगठनात्मक ज़ोन का प्रभार सौंपा गया है। अजय सोलंकी को एनएसयूआई का सह प्रभारी, सुनील शर्मा को रिसर्च विभाग चुनाव का कन्वीनर बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पहले ही विधायक भवानी पठानिया को प्रोफेशनल कांग्रेस विभाग का व आश्रय शर्मा को मीडिया, सोशल मीडिया चुनाव समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है।
