Spread the love

रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 124 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने 13.45 करोड़ रुपए से निर्मित कुरपन खड्ड से ननखड़ी उठाऊ जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत दतनगर में ट्यूबवैल से गांव भदरास तक 1.64 करोड़ रुपए की उठाऊ जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत खरांगला की विभिन्न बस्तियों के लिए 1.67 करोड़ रुपये की बहाव जलापूर्ति योजना, 3.17 करोड़ रुपये से निर्मित ननान से धरेली सड़क, 5.92 करोड़ रुपये से निर्मित रूगेंहा से धरला सड़क, 8.69 करोड़ रुपये से निर्मित समेज से सरपरा सड़क, 4.30 करोड़ रुपये से निर्मित कोटला से कुन्नी सड़क, 1.33 करोड़ रुपये से निर्मित लस्सा से भलीधार सड़क, 1.97 करोड़ रुपये से निर्मित लस्सा से लमनाह खनेशनी सड़क, ननखड़ी में 31 लाख रुपये से निर्मित निरीक्षण कुटीर आदर्श नगर, बाहली के नरेन में 49 लाख रुपये से निर्मित वन विश्राम गृह और दियोठी में 1.10 करोड़ रुपये से निर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने 1.78 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति उपमण्डल रामपुर के तहत विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं के स्रोतों के सुदृढ़ीकरण और ग्राम पंचायत भड़ावली, शिंगला और सरपारा की विभिन्न बस्तियों के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना/बहाव पेयजल आपूर्ति योजना, 1.65 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति उपमण्डल सराहन के तहत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के स्रोत के सुदृढ़ीकरण और जल शक्ति उपमण्डल सराहन के तहत विभिन्न गांव के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना/बहाव पेयजल आपूर्ति योजना, 1.98 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति उपमण्डल तकलेच के तहत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के स्रोतों के सुदृढ़ीकरण, 1.85 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति उपमण्डल ननखड़ी के तहत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण, 11.81 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत देलथ और करांगला में छबेड़ खड्ड से देलथ करांगला बागवानी क्षेत्र के लिए उठाऊ सिंचाई योजना, 2.63 करोड़ रुपये लागत से ग्राम पंचायत किन्नू में विभिन्न गांवों के लिए बहाव जलापूर्ति योजना, 7.59 करोड़ रुपये की लागत से तहसील रामपुर की ग्राम पंचायत लम्बाना संधाना और फांचा के विभिन्न गांव को उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, 4.83 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत बड़ावली में बड़ावली समूह गंाव के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, 4.84 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत शिंगला के गांवों के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, 2.79 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत सरपारा में डीपीएफ दिलपा, डीपीएफ बस्तियां सुरूगड, डगशिणी की आंशिक रूप से कवर बस्तियों के लिए बहाव जलापूर्ति योजना, 15.10 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति उपमण्डल रामपुर के तहत विभिन्न बस्तियों के लिए बहाव जलापूर्ति योजना, 14.81 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत बाहली में जलाूपर्ति योजना बाहली, 3.96 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत देवनगर में जलापूर्ति योजना सोबली देवनगर, 1.22 करोड़ रुपये की लागत से सराहन में सहायक अभियन्ता कार्यालय एवं आवास, 42 लाख रुपये की लागत से नगर परिषद रामपुर के वार्ड नम्बर 4 में परिधि गृह से गौसदन तक सम्पर्क सड़क, 83 लाख रुपये की लागत से वार्ड नम्बर 3 रामपुर में स्वपोषित योजना के तहत परिषद की दुकानें, 89 लाख रुपये की लागत से करांगला से कुंथ तक सम्पर्क सड़क और 53 लाख रुपये की लागत से बाडी से धौण तक सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *