शिमला। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने प्रदेश की जयराम सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए वर्चुअल रैली काे पूरी तरह से चुनावी माेड करार दिया है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि पूरा प्रदेश इस वक्त काेराेना के गंभीर संकट से जूझते हुए जंग लड़ रहा है, लेकिन भाजपा काे अभी से ही पंचायत, शहरी निकाय और 2022 के चुनावाें की चिंता हाे रही है। यही वजह है कि आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ही खुद हर दिन चार से छह भाजपा मंडलाें काे वर्चुअल रैली के माध्यम से संबाेधित कर रहे हैं।
सुधीर शर्मा ने भाजपा की वर्चुअल रैली पर हाे रहे खर्चे पर भी सवाल उठाए। उन्हाेंने कहा कि अब तक राज्य सरकार ने बाहरी राज्याें में फंसे हिमचलियों काे वापस लाने पर 13 कराेड़ रुपए खर्च किए, लेकिन यह कागजाें में ही हैं। वास्तविकता यह है कि जयराम सरकार के दांत खाने के और दिखाने के कुछ और हैं। शर्मा ने कहा कि 13 कराेड़ जब खर्च किए ताे कहां-कहां पर खर्च किए, इस पर जयराम सरकार श्वेत पत्र जारी करे। उन्हाेंने स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथाॅरिटी से भी आग्रह किया कि अब तक काेविड फंड के नाम पर जितने भी पैसे जमा हुए हैं उसका ऑडिट करे, ताकि कितना पैसा कहां गया पूरा ब्याैरा सामने आएगा।
सुधीर शर्मा ने कहा कि काेराेना संकट से जनता का ध्यान भंग करने के लिए आज जयराम सरकार वर्चुअल रैलियाें का आयोजन कर रही है। उन्होंने इन रैलियों पर तंजौर सकते हुए कहा कि देखा जाए तो सरकार की अभी तक की कार्यप्रणाली वर्चुअल ही रही है। धरातल पर कुछ नहीं उतरा है, प्रदेश विकास के मामले में बुरी तरह पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि वर्चुअल सरकार से रीऐलिटी कोसों दूर है और लोगों को किसी तरह की कोई उम्मीद नहीं रह गई है।
