Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को राज्य के उपायुक्तों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों को 30 नवम्बर, 2021 तक कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वृद्धजनों पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने के निर्देश दिए, क्योंकि इस आयु वर्ग में बीमारी के कारण मृत्यु के मामले अधिक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 72 प्रतिशत जनसंख्या को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज दी जा चुकी है और पंचायती राज विभाग के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए 15 और 26 नवम्बर, 2021 को विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने के लिए कहा गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड मरीजों की उचित देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि इन मरीजों में अधिक मृत्यु दर देखने में आई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के साथ संपर्क में रहना चाहिए और गंभीर मरीजों को अस्पताल स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने बर्फबारी की सम्भावना को ध्यान में रखते हुए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण अभियान चलाने पर विशेष बल दिया। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बैठक में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed