Spread the love

शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर बधाई दी है।
राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि रक्षा बन्धन का त्यौहार जहां आपसी भाई-चारे को बढ़ाएगा, वहीं समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और परस्पर विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षा बन्धन का त्यौहार परिवार व समाज में आपसी भाई-चारे को सुदृढ़ करता है। प्रदेश व देश में शांति, सौहार्द व आपसी भाई-चारे को बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *