Spread the love

शिमला। भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री विनीत त्यागी आज शिमला पहुंचे। उनका शिमला आगमन पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर द्वारा स्वागत किया गया। उसके उपरांत विनीत त्यागी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से भेंट की।
विनीत त्यागी युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में आयोजित तिरंगा यात्रा के प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए गए थे ।
15 अगस्त को भाजयुमो द्वारा प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था, इसको लेकर राष्ट्र कार्यालय मंत्री ने युवा मोर्चा के सभी कर्णिम कार्यों की समीक्षा भी की।
विनीत त्यागी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के बीच संगठन के अनेकों विश्व पर चर्चा भी की गई। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अमित ठाकुर ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा 15 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के सभी 68 मंडलों में युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसका शुभारंभ हर मंडल में भाजपा के नेताओं द्वारा किया गया ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *